फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफीः जोरदार होगी जंग, पांच कारण

Mon, 10 Jun 2013 10:39 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दूसरा मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेलने उतरेगा। भारत के अलावा वेस्ट इंडीज भी अपना पहला मैच जीतने में सफल रहा है।
विज्ञापन


ग्रुप बी में शामिल दोनों में से जो भी टीम मैच जीतेगी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

आइए जानते हैं कि इस जोरदार टक्कर में किस-किस पर निगाहें रहेंगी।


शिखर धवन से एक और धांसू पारी की उम्मीद
दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के सामने बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (114) ने जबर्दस्त बल्लेबाजी कर प्रशंसकों का मन मोह लिया था। धवन ने शुरुआती मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की है उससे न सिर्फ टीम इंडिया बल्कि प्रशंसक भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक और बड़ी पारी खेलते देखना चाहेंगे। धवन से बड़ी पारी के अलावा मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने की भी अपेक्षा रहेगी।

क्रिस गेल बनाएंगे सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
विस्फोटक बल्लेबाजी के पर्याय बन चुके कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की नजर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी। गेल अब तक 194 छक्का जड़ चुके हैं। वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का जमाने के मामले में महज एक छक्का ही पीछे हैं। और यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने 195 छक्के ठोके हैं। गेल के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि तेंदुलकर टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। तेंदुलकर ने पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
विज्ञापन


विराट कोहली का सौंवा मैच
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली के लिए भी यह मैच खासा यादगार रहेगा। वह वनडे कैरियर में सौवां मैच खेलने उतरेंगे। कोहली भारतीय टीम के जबर्दस्त बल्लेबाज हैं। दोनों टीमों को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सबसे पहले पहुंचने के लिए कल का मैच जीतना होगा। कोहली को उम्मीद होगी कि वह एक शानदार पारी खेले जिसकी मदद से टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बेहद नजदीक पहुंच जाए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में वह 31 रन बना सके थे।

तिकड़ी फास्ट फोर्स पर आस
भारत को अपने गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और इशांत शर्मा की तिकड़ी तेज गेंदबाजी से इस मैच में कोई कोताही की उम्मीद नहीं होगी। पिछले मैच में तीनों थोड़े महंगे साबित जरूर हुए थे लेकिन दो-दो विकेट निकालने में सफल भी रहे थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अगर गेंदबाज खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे और ज्यादा रन नहीं लुटाए तो भारत के लिए चुनौती कायम रखना आसान हो जाएगा।

गेल-पोलार्ड की धमाकों की आहट!
भले ही क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार आतिशी बल्लेबाजी न कर पाए हों लेकिन उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने का होगा। दोनों बल्लेबाज पिछले महीने भारत में आईपीएल खेल कर इंग्लैंड पहुंचे हैं। दोनों को भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों का एहसास भी होगा और वे उनकी कमजोरियों का फायदा उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें