फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: 'गेंदबाजी करने से पहले नर्वस था, लेकिन...', वरुण ने खोला सफलता का राज, जानें क्या कहा

Mon, 03 Mar 2025 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

33 साल के वरुण ने पाकिस्तान के खिलाफ 2021 टी20 विश्व कप के मैच में चार ओवर में 33 रन दे डाले थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला चार मार्च को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया को सतर्क कर दिया। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खौफ कीवी बल्लेबाजों में देखने को मिला था। वरुण ने पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 250 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। अब इस मिस्ट्री स्पिनर ने अपनी सफलता को राज खोला है। उन्होंने पांच विकेट लेकर दुबई की कड़वी यादों को मिटा दिया, लेकिन भारत के इस स्पिनर ने स्वीकार किया कि दिमाग में बार बार आ रही उन बातों के कारण वह पहले स्पैल से पूर्व नर्वस हो गए थे।
विज्ञापन


33 साल के वरुण ने पाकिस्तान के खिलाफ 2021 टी20 विश्व कप के मैच में चार ओवर में 33 रन दे डाले थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। पाकिस्तान ने भारत को उस मैच में दस विकेट से हराया था। चार साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में इसी मैदान पर वरुण ने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिसके दम पर भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की।

वरुण ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '2021 में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अब अच्छा लग रहा है। मैं पहले स्पैल से पूर्व नर्वस था। दिमाग में बार बार यही चल रहा था क्योंकि इसी मैदान पर तीन साल पहले वह सब हुआ था।' उन्होंने कहा, 'बार बार जज्बात उमड़ रहे थे और मैं उन्हें अनदेखा करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद विराट भाई, रोहित और हार्दिक ने मुझे कहा कि शांत रहो। वे बार बार आकर मुझसे बात कर रहे थे जिससे काफी मदद मिली।'
विज्ञापन


पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले चक्रवर्ती को स्पैल के बीच में समय मिल गया जबकि टी20 में लगातार चार ओवर ही फेंकते आए हैं। उन्होंने कहा, '50 ओवरों के प्रारूप में गेंदबाजी अलग होती है। मुझे दो साल विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर अच्छा अनुभव हो गया। इससे मुझे यह समझने में मदद मिली कि कब इनकमिंग गेंद डालनी है और कब आउटगोइंग। कब सीधे डालनी है और कब टॉप स्पिन । यह टी20 से बिल्कुल अलग है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें