रोहित और गेल दूसरे स्थान पर
दरअसल, रोहित के नाम अब तक वनडे में 331 छक्के हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम भी 331 छक्के हैं। उनसे आगे अफरीदी हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने वनडे में 351 छक्के लगाए थे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो कम से कम पांच मैच खेलेगा। रोहित के पास 21 छक्कों के आंकड़े को छूने के लिए पांच मैच होंगे। ऐसे में वह अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
छक्के |
| शाहिद अफरीदी |
369 |
8064 |
351 |
| क्रिस गेल |
294 |
10480 |
331 |
| रोहित शर्मा |
257 |
10866 |
331 |
| सनथ जयसूर्या |
433 |
13430 |
270 |
| एमएस धोनी |
297 |
10773 |
229 |
| इयोन मॉर्गन |
230 |
7701 |
220 |
रोहित और विराट ने वनडे में बनाए खूब रन
साल 2013 से अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे बस विराट कोहली हैं। विराट ने साल 2013 से लेकर अब तक 195 पारियों में 61.47 की औसत से 10,020 रन बनाए हैं। इनमें 37 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित ने इस दौरान 176 पारियों में 56.97 की औसत से 8888 रन बनाए हैं। इनमें 29 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, रोहित का मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। वह फिलहाल रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ टेस्ट में दिखा है। वनडे एक अलग प्रारूप है और रोहित को खूब भाता भी है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी उनकी वापसी का जरिया बन सकता है।
साल 2013 से वनडे में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
शतक |
अर्धशतक |
| विराट कोहली |
195 |
10,020 |
61.47 |
37 |
51 |
| रोहित शर्मा |
176 |
8,888 |
56.97 |
29 |
45 |
| क्विंटन डिकॉक |
155 |
6,770 |
45.74 |
21 |
30 |
| शिखर धवन |
159 |
6,724 |
45.12 |
17 |
38 |
| जो रूट |
160 |
6,522 |
47.60 |
16 |
39 |
रोहित का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा
रोहित साल 2023 से अब तक यानी पिछले दो साल में भारत के सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 29 पारियों में 52.29 की औसत और 119.35 के स्ट्राइक रेट से 1412 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। रन के मामले में उनसे ऊपर शुभमन गिल और विराट कोहली हैं। कोहली ने साल 2023 से अब तक 27 पारियों में 65.22 की औसत और 98.42 के स्ट्राइक रेट से 1435 रन और गिल ने 32 पारियों में 58.60 की औसत और 102.88 के स्ट्राइक रेट से 1641 रन बनाए हैं। गिल ने पांच शतक और नौ अर्धशतक, जबकि कोहली ने छह शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।
साल 2023 से वनडे में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
स्ट्राइक
रेट |
100 |
50 |
छक्के |
| शुभमन गिल |
32 |
1641 |
58.60 |
102.88 |
5 |
9 |
41 |
| विराट कोहली |
27 |
1435 |
65.22 |
98.42 |
6 |
8 |
24 |
| रोहित शर्मा |
29 |
1412 |
52.29 |
119.35 |
2 |
11 |
75 |
| केएल राहुल |
26 |
1091 |
60.61 |
87.07 |
2 |
7 |
18 |
| श्रेयस अय्यर |
22 |
884 |
46.52 |
111.75 |
3 |
4 |
32 |
| ईशान किशन |
15 |
456 |
35.07 |
93.63 |
0 |
4 |
13 |