नीतीश का हुआ था जोरदार स्वागत
इससे पहले नीतीश रेड्डी का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद विशाखापत्तनम में भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया था। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की खोज बने। उनके विशाखापत्तनम पहुंचने पर फैंस, परिवार के सदस्यों और मीडिया ने उन्हें बधाई दी। हवाई अड्डे पर फैंस ने 21 साल के इस खिलाड़ी पर पीले रंग के फूल बरसाई और उन्हें माला पहनाई। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में नीतीश को एक खुली जीप में आगे बैठे दिख रहे हैं। उनके पिता मुत्यालु रेड्डी उनके साथ हैं। विशाखापत्तनम में नीतीश की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और फैंस उनके पीछे-पीछे चल रहे थे और उनके नाम के नारे लगा रहे थे।