फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पहले ही मैच में उड़ा पाकिस्तान का मजाक, स्टेडियम से दर्शक रहे गायब, एयर शो से डरे कीवी

Wed, 19 Feb 2025 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान का पूरी दुनिया में मजाक बन गया है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जा रहा है। 1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान का पूरी दुनिया में मजाक बन गया है। दरअसल, मैच की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एयर शो का आयोजन किया। इस दौरान पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को अचानक से मैदान के ऊपर देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चीख निकल गई। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, पहले ही मैच में दर्शकों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों के एयर शो से निकली न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चीख
आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की एक बार फिर वापसी हो रही है। पहला मुकाबला गत विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ग्रुप ए के पहले मुकाबले की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने आकाश में अपना करतब दिखाया, जिसे देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चीख निकल गई। 




विज्ञापन

अपनी ही टीम का मुकाबला देखने नहीं पहुंचे दर्शक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मेजबान देश के पहले ही मैच में स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी पर पीसीबी के मजे लिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान में खेलते हुए देखना बहुत अच्छा है.. 1996 के बाद पहला बड़ा आयोजन.. क्या वे स्थानीय लोगों को यह बताना भूल गए हैं कि यह शुरू हो रहा है.. भीड़ कहां है ??
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें