फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव बने, जय शाह की जगह संभालेंगे पद; भाटिया निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए

Sun, 12 Jan 2025 12:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। सैकिया को सचिव चुनने का फैसला बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान हुआ।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : @assamcric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए सचिव चुने गए हैं। सैकिया आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे। सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सैकिया और भाटिया निर्विरोध अपने-अपने पद पर चुने गए। सैकिया और भाटिया को चुनने का फैसला बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान हुआ।  
विज्ञापन

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद सैकिया अंतरिम सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, कोई भी रिक्त पद 45 दिनों के अंदर विशेष आम सभा बुलाकर भरी जानी होती है। जय शाह ने एक दिसंबर 2024 को पदभार संभाला था और बीसीसीआई ने पद खाली होने के 43वें दिन बैठक बुला ली। भाटिया आशीष शेल्लार की जगह कोषाध्यक्ष पद संभालेंगे। आशीष महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे जिस कारण उन्हें बीसीसीआई में अपना पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

कौन हैं देवजीत सैकिया?
सैकिया प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1990 से 1991 तक चार मैच खेले हैं। उनका क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा है और उन्होंने इस दौरान 53 रन बनाए तथा विकेट के पीछे नौ शिकार किए। क्रिकेट के बाद उन्होंने लॉ में अपना करियर बनाया और 28 साल की उम्र में गौहाटी हाई कोर्ट में वकील बने। वहीं, खेल कोटा के तहत उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और उत्तरी रेलवे में नौकरी मिली। 

सैकिया का क्रिकेट प्रशासन में करियर 2016 में शुरू हुआ जब वह असम क्रिकेट संघ (एसीए) के छह उपाध्यक्ष में से एक बने जिसके अध्यक्ष हिमंत बिस्व सरमा थे जो फिलहाल असम के मुख्यमंत्री हैं। सैकिया 2019 में एसीए के सचिव बने और फिर 2022 में बीसीसीआई के संयुक्त सचिव चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें