चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी नंबर वन वनडे दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 219 रन ही बना सकी। इसके जवाब में 220 रन की चुनौती का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही।
पाकिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट गंवा कर 119 रन बनाए। बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा और बाद में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान ने 19 रनों से मैच जीत लिया। पाकिस्तान के हसन अली मैन ऑफ द मैच रहे। पाकिस्तान की ओर से फखर जमन ने 31 रन और अजहर अली ने 9 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद हफीज 26 रन के स्कोर पर मोर्केल का शिकार हुए। बाबर आजम ने 31 रन और शोहेब मलिक ने 17 रन जोड़े।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सर्वाधिक नाबाद 75 रन बनाए। मिलर ने अंत में कागिसो रबाडा (26) का साथ मिल कर 48 रन जोड़े, जिसकी बदौलत टीम 200 का आंकड़ा पार कर पाई। साउथ अफ्रीका की शुरुआत सधी हुई रही मगर नौंवे ओवर में हाशिम अमला (16) इमाद वसीम का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डि कॉक (33) और फाफ डु प्लेसी (26) भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके।
LIVE SCORECARD
अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें भी वसीम ने ही चलता किया। एबी को करियर का पहला गोल्डन डक मिला। क्रिस मॉरिस (28) ने मिलर के साथ मिलकर कुछ संघर्ष किया, मगर जुनैद खान ने उन्हें भी चलता किया।
पाकिस्तान के लिए हसन अली ने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा इमाद वसीम ने 8 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और 2 विकेट अपने खाते में डाले। जुनैद खान ने 53 रन खर्च किए और 2 शिकार किए। मोहम्मद हफीज को भी एक सफलता मिली। मोहम्मद आमिर और शादाब खान को कई भी विकेट नहीं मिला।