चैंपिंयंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के खलल के बाद मैच रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। D/L नियम का आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 235 रन का लक्ष्य दिया गया।
दोबारा बारिश आने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए थे। क्रीज पर स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्न ने 2 और ट्रेंट बोल्ट ने 1 विकेट लिया। वॉर्नर और ऑनरीकेज ने 18 तथा फिंच ने 8 रन बनाए।
SCORECARD
न्यूजीलैंड 45 ओवर में 291 पर ही सिमट गई। जोश हेजलवुड ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार तरीके से 97 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मददे से 100 रन बनाए। ल्यूक रॉन्की ने 3 छक्कों और 9 चौकों की सहायता से 43 गेंदों में 65 रन ठोक गिए। रॉस टेलर ने भी 46 रनों का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 52 रन देकर 6 विके अपने नाम किया। उन्होंने 45वें ओवर में 3 विकेट लिए कीवियों को 291 पर ही ऑलआउट कर दिया। जॉन हेस्टिंग्स ने 69 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा पैट कमिंस के का खाते में भी 1 विकेट आया। स्टार्क और ऑनरीकेज ने किफायती गेंदबाजी की, मगर उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। न्यूजीलैंड ने 37 रनों की भीतर अपने अंतिम 7 विकेट गंवा दिए।