भारत और पाकिस्तान के बीच के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल किसी जंग से कम नहीं है। दोनों टीमें आखिरी किसी फाइनल में 2007 में भिड़ी थी, जब दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था। इस मैच से पहले सभी के जहन में सवाल है कि भारत किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेगी। जानिए कौनसे 11 जांबाज करेंगे टीम इंडिया के खिताब की रक्षा:
विज्ञापन
पाक के खिलाफ ये 11 जांबाज भारत को फिर बनाएंगे चैंपियनों का 'चैंपियन'
2 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी है। दोनों ही बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में 1-1 शतक और 2-2 फिफ्टी जड़ चुके हैं। दोनों के बीच गजब का तालमेल है। धवन और रोहित 2 बार शतकीय साझेदाारी कर चुके हैं। सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है कि भारत का पहला विकेट 50 रन से पहले गिरा हो। पाक के खिलाफ दोनों पर एक बार फिर शानदार शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
पाक के खिलाफ ये 11 जांबाज भारत को फिर बनाएंगे चैंपियनों का 'चैंपियन'
3 of 6
धोनी
- फोटो : SELF
मध्यक्रम
नंबर तीन पर विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। विराट इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में विराट की औसत 253 की है। नंबर 4 पर युवराज ने भी मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है। पिछली बार पाक के खिलाफ 'मैन ऑफ द मैच' रहे युवी के बाद वनडे के विश्व विख्यात फिनिशर एमएस धोनी का नंबर आता है। धोनी अपने बल्ले से पारी का बेहतरीन अंत कर सकते हैं।
पाक के खिलाफ ये 11 जांबाज भारत को फिर बनाएंगे चैंपियनों का 'चैंपियन'
4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव
- फोटो : ICC
ऑलराउंडर
टीम इंडिया के पास ऑलराउंडर के कई ऑप्शन है। हार्दिका पांड्या को कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया का सुपरस्टार मानते हैं। पांड्या लंबे छक्के जड़ सकते हैं। इसके अलावा केदार जाधव ने बांग्लादेश के खिलाफ दिखा दिया कि वो कितने उपयोगी हैं। जाधव ने पिछली वनडे सीरीज में साफ कर ही दिया कि वो बल्ले से भी बेहद खतरनाक हैं।
विज्ञापन
पाक के खिलाफ ये 11 जांबाज भारत को फिर बनाएंगे चैंपियनों का 'चैंपियन'
5 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
स्पिनर
टीम इंडिया में केदार की पार्ट टाइम के अलावा रविंद्र जडेजा की लेफ्ट आर्म स्पिन और रविचंद्रन अश्विन की ऑफ स्पिन का जादू है। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इन टीमों की ताकत इनकी पेस बैट्री है। वहीं पाकिस्तान के नए और युवा बल्लेबाजों के लिए अश्विन और जडेजा की फिरकी अबूझ पहेली बन सकती है।
पाक के खिलाफ ये 11 जांबाज भारत को फिर बनाएंगे चैंपियनों का 'चैंपियन'
6 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
पेस बैट्री
हार्दिक पांड्या टीम के तीसरे पेसर होंगे। मगर फ्रंटलाइन स्पिन का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के पास होगा। भुवी ने इस टूर्नामेंट में टीम के सर्वाधिक 6 विकेट लिए हैं। भुवी ने अंतिम ओवरों में रन भी रोके हैं। इसके अलावा बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सटीक यॉर्कर डालकर दिखा दिया कि वो मैच में कभी भी कमाल कर सकते हैं। भुवी और बुमराह के 20 ओवर टीम के लिए काफी अहम होंगे।