फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, बताई टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

Sun, 18 Jun 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented By: पनव नाहर
विज्ञापन
1 of 6
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भारत की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। एक अखबार के लिए लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है।
विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी पांचवा गेंदबाज है। केदार जाधव की जमकर तारीफ करते हुए लक्ष्मण ने भारत को सिर्फ पांचवे गेंदबाज की चिंता सता रही है। जाधव ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मैत जिताऊ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
लक्ष्मण ने कहा कि पांचवे गेंदबाज की समस्या अब भी नहीं सुलझी है। भारत हार्दिक पांड्या पर काफी निर्भर कर रहा है और ऐसे में उन्हें अपने प्रदर्शन के स्तर को सुधारना होगा। वर्ना पाकिस्तान इस कमजोर कड़ी का भरपूर फायदा उठाएगा और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है।

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव - फोटो : ICC
लक्ष्मण ने कहा कि जाधव ने नाजुक स्थिति में जरूरत के हिसाब से बॉलिंग की और टीम को मौके पर विकेट दिलाए। जाधव ने बांग्लादेश के दोनों सेट बल्लेबाज को पवेलियन भेजा और मैच भारत के पक्ष में झुक गया। जाधव ने इकबाल और मुश्फिकुर को आउट किया।
विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

5 of 6
केदार जाधव
लक्ष्मण ने कहा कि केदार चतुर गेंदबाज हैं। उनका राउंड आर्म एक्शन पढ़ पाना आसान नहीं। उनकी लेंथ न तो फुल है औऱ न ही शॉर्ट है। जाधव जल्दी ओवर फेंकते हैं, जिसके जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बना है। बता दें कि भारत ने अपने अंतिम एकादश में एक ही बार बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'

6 of 6
उमेश यादव - फोटो : getty
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम में उमेश यादव की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया था। टीम इंडिया के गेंदबाज 40 ओवर में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, मगर बाकी बचे 10 ओवर उसके लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। हालांकि, टीम ने युवराज का इस्तेमाल भी नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें