फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

Mon, 19 Jun 2017 12:25 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी) - फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को रनों से मात देकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट की शुरुआत किसी भी टीम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत की सशक्त टीम को पाकिस्तान ऐसी करारी मात देकर खिताबी जीत दर्ज करेगी। भारत का साथ किस्मत ने भी नहीं दिया, मगर टीम इंडिया के लिए मैच में एक नहीं, बल्कि कई मुजरिम रहे:
विज्ञापन

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की इस मैच से पहले बल्ले की औसत 253 की थी। कोहली इस टूर्नामेंट में सिर्फ 2 बार ही आउट हुए और दोनों बार टीम को हार मिली। कोहली की गलती बतौर कप्तानी भी नजर आई। कोहली ने अपने छठे गेंदबाज केदार जाधव को 38वें ओवर में गेद थमाई। इस देर की वजह से मैच भारत की पकड़ से बाहर हो गया क्योंकि तब तक पाकिस्तान बड़े स्कोर की नींव रख चुका था।
विज्ञापन

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

3 of 6
आर अश्विन - फोटो : Rediff
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हैं। अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में काफी नेगेटिव गेंदबाजी की। विकेट लेने में असफल रहे अश्विन पाकिस्तान के युवा और अनुभवहीन बल्लेबाजों पर दबाव भी नहीं बना सके। अश्विन की नेगेटिव बॉलिंग के चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बीच के ओवरों में 6 से अधिक की औसत से रन बनाए।

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

4 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के 'यॉर्कर किंग' फाइनल में बुरी तरह फेल रहे। बुमराह ने 9 ओवर में 68 रन लुटाए और 1 भी विकेट नहीं लिया। बुमराह ने 8 चौके खाए। इसके अलावा जसप्रीत ने 3 नो-बॉल भी फेंकी, जिसमें 1 पर तो फखर जमान को जीवनदान मिला और वहीं से मैच भारत की पकड़ से बाहर होता चला गया। बुमराह अंतिम ओवरों में रन रोकने में भी नाकाम रहे।
विज्ञापन

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फाइनल में कुछ देर तक कार्यावाहक कप्तान भी बने, मगर इस दौरान उन्होंने अपनी 'ऑउट ऑफ द बॉक्स' सोच जैसा कुछ नहीं किया। जब टीम इंडिया के सभी गेंदबाज पिट रहे थे, वो लगातार अश्विन-जडेजा पर भरोसा दिखा रहे थे। इसके अलावा युवराज के आउट होने के बाद धोनी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

INDvPAK: फाइनल में भारत की हार में ये खिलाड़ी बने 'मैच के मुजरिम'

6 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े मुजरिम रहे रविंद्र जडेजा। जडेजा ने फाइनल मैच में 8 रन प्रति ओवर से भी अधिक की औसत से 8 ओवर में 67 रन लुटाए। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जडेजा की गेंदो पर 8 चौके और 2 छक्के जड़े। जडेजा ने सिर्फ 16 गेंदे डॉट फेंकी। जडेजा बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए। इतना ही नहीं, उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले हार्दिक पांड्या को भी रनआउट कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें