फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की दो टीमों पर बैन के बाद अब चैंपियंस लीग भी रद्द

Wed, 15 Jul 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगाए जाने के बाद अब पिछले 6 साल से खेले जा रही टी-20 चैंपियंस लीग को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


चैंपियंस लीग टी-20 की कार्यकारी समिति जिसमें बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीएसए) शामिल हैं, तीनों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।

टूर्नामेंट को रद किए जाने के कारण इस साल सितंबर और अक्टूबर में होने वाली यह टूर्नामेंट अब नहीं खेली जाएगी। टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाने के पीछे दर्शकों में इस वैश्विक टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाना अहम कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि गवर्निंग काउंसिल का मानना है कि सीमित दर्शक संख्या को देखते हुए लीग को खत्म करना ही सही निर्णय है। यह फैसला सभी व्यावसायिक साझेदारों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी लोगों के साथ बात करने के बाद लिया गया है। गवर्निंग काउंसिल टूर्नामेंट का हिस्सा रहे और इसमें प्रतिनिधित्व करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करती है।

सचिव ठाकुर ने कहा, "ये काफी मुश्किलभरा फैसला रहा क्योंकि चैंपियंस लीग टी-20 के कारण कई देशों में टी-20 की घरेलू प्रतियोगिताओं को मजबूती मिली थी। जैसे भारत में आईपीएल, ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग और दक्षिण अफ्रीका में रैम स्लैम टी-20।"

उन्होंने कहा, "यह दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए एक ऐसे प्लेटफॉर्म की तरह था जहां उन्हें अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलता था। पिछले 6 सत्रों में इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों ने खूब लुत्फ उठाया। दुर्भाग्य से लीग टी-20 प्रशंसकों में इस प्रतियोगिता को लेकर उतनी रुचि नहीं दिखी, जितनी उम्मीद की गई थी। ये फैसला सभी व्यवसायिक साझेदारों से मिलकर किया गया है।"
विज्ञापन

यूरोपीय फुटबॉल लीग की नकल ‌थी चैंपियंस लीग

यूरोप में चैपियंस लीग फुटबॉल की तर्ज पर चैंपियंस लीग टी-20 की प्रतियोगिता 2009 में शुरू की गई थी, जिसे बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मिल कर शुरू किया था।

मई में ही इस टूर्नामेंट के भविष्य पर सवालिया निशान लगने लगे थे जब दुनिया के 3 प्रमुख क्रिकेट बोर्डों के प्रतिनिधियों ने इसके भविष्य को लेकर बैठक की थी। तब यह कहा गया था कि चैंपियंस लीग की जगह एक मिनी आईपीएल का आयोजन किया जाए। हालांकि अब योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई है क्योंकि दो आईपीएल टीमों पर दो साल का बैन लगा दिया गया है।

2008 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में खेला जाना था लेकिन मुंबई में हुए आतंकी हमले के कारण इसे स्‍थगित कर दिया गया। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की घरेलू टी-20 चैंपियन टीम को क्वालीफाइंग राउंड खेलकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनानी होती थी, जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिलती थी।

2014 में चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट का छठा संस्‍करण जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें