फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने दिग्गज चामिंडा वास को बनाया था गेंदबाजी कोच, दो दिन में ही दे दिया इस्तीफा

Mon, 22 Feb 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चामिंडा वास - फोटो : icc
विज्ञापन

दो दिन पहले श्रीलंकाई टीम के बॉलिंग कोच नियुक्त किए जाने वाले श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। श्रीलंका के सफल क्रिकेटरों में से एक वास को श्रीलंकाई बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम की गेंदबाजी का सर्वेसर्वा बनाया था। मगर टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर निकलने से कुछ घंटे पहले ही इस दिग्गज गेंदबाज ने इस्तीफा दे दिया। उधर, श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से बयान जारी कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। 

विज्ञापन

 

 

बयान में कहा गया है कि, यह निराशाजनक है कि दुनिया भर में जिस तरह का आर्थिक माहौल है उसे देखते हुए वास ने निजी वित्तीय फायदे के लिए टीम की रवानगी की पूर्व संध्या पर अचानक और इस तरह का गैरजिम्मेदाराना कदम उठाया।' वास को तीन टी-20 और तीन वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को टीम के साथ वेस्टइंडीज रवाना होना था। वहीं, बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि देश के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल रहे वास ने एसएलसी अकादमी के कोच पद से भी इस्तीफ दे दिया है।

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने बीते शुक्रवार को चमिंडा वास को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। वास से पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड साकेर श्रीलंका के गेंदबाजी कोच थे लेकिन उन्होंने बीते गुरुवार को अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


बता दें कि मार्च में श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। यहां उसे तीन टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने चमिंडा वास को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वन-डे छह टी-20 मैच खेले हैं। चमिंडा वास के नाम टेस्ट में 355 और वन-डे में 400 विकेट दर्ज हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें