Ahmed Shehzad
यह पहली दफा नहीं है जब शहजाद पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी अनुशासनहीनता के मामले में शहजाद पहले भी बैन किए जा चुके हैं। डोपिंग टेस्ट में वो एक बार पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि शहजाद लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में उनकी टीम में वापसी हुई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 और टेस्ट टीम में शहजाद को जगह नहीं दी गई है।