फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर से बहस करना पड़ा ब्रैथवेट पर भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Fri, 28 Jun 2019 06:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्लोस ब्रैथवेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्रैथवेट पर भारत के खिलाफ गुरूवार को मैनचेस्टर में खेले गए आईसीसी विश्व कप मैच में अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा।

विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा, 'ब्रैथवेट पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.8 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 'अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताने' से संबंधित है।'

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा ब्रेथवेट के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जुड़ गया है जो सितंबर 2016 में संशोधित संहिता के आने के बाद उनका दूसरा अपराध है। ब्रैथवेट के अब दो डिमैरिट अंक हैं।

ब्रैथवेट से जुड़ी यह घटना मैच के 42वें ओवर में घटी जब उन्होंने गेंदबाजी के दौरान वाइड दिये जाने का अंपायर के फैसले का विरोध किया था। ब्रैथवेट ने अपराध स्वीकार कर इस जुर्माने को स्वीकार लिया है जो मैच रैफरियों के आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्राड द्वारा लगाया गया था। इसलिए अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें