फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टी20 चैंपियन कप्तान ब्रेथवेट ने कहा, 0-3 की हार जरूर शर्मनाक पर हमने कड़ी टक्कर दी

Mon, 12 Nov 2018 02:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्लोस ब्रेथवेट
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने स्वीकार किया कि 0-3 से सूपड़ा साफ होना 'शर्मनाक' है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के साथ हाल में संपन्न सीरीज में उनकी टीम ने जो जुझारूपन दिखाया वह उनकी पहचान रहा।

विज्ञापन


भारत ने रविवार को यहां अंतिम टी20 में गत विश्व चैंपियन टीम को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप किया। ब्रेथवेट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि 3-0 बुरा लगता है और कप्तान के रूप में यह मेरे लिए भी शर्मनाक है। लेकिन हमने जो प्रदर्शन किया और टक्कर दी, यह देखते हुए कि हमें सीमित संसाधनों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता दिखानी थी, मुझे लगता है कि यह इस संक्षिप्त सीरीज में हमारे प्रदर्शन की पहचान रहा।'

उन्होंने कहा, 'टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। एक समूह के रूप में हम अपने संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ उपयोगी करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले मैच में हमने कड़ी टक्कर दी, हमने गेंद से अपनी क्षमता दिखाई। दूसरे मैच में हम कुछ नहीं कर पाए और तीसरे मैच में हमने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन बड़ी साझेदारी से मैच हमारी पकड़ से बाहर चला गया। फिर भी हमने अंत तक टक्कर दी।'
विज्ञापन


ब्रेथवेट ने युवा बल्लेबाज निकोलस पूरन की तारीफ की, जिन्होंने 25 गेंद में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, 'उसने (पूरन) सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं खेले। उसने कुछ रिवर्स स्कूप भी खेले और पारी को काफी अच्छी तरह गति दी। बेशक उसके मारे छक्के आकर्षण रहे, लेकिन यह मत भूलिए कि उसने कितनी धीमी शुरुआत की थी। विकेट की गति से सामंजस्य बैठाना, गेंदबाजों को परखना और फिर शॉट खेलने के लिए सही समय का चयन करना।'

ब्रेथवेट ने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट को अपने खिलाड़ियों से प्रदर्शन में निरंतरता की दरकार है। कप्तान ने टीम में वापसी कर रहे डेरेन ब्रावो की भी तारीफ की, जिन्होंने 43 रन बनाए और अंतिम ओवरों में पूरण के साथ तेजी से रन बटोरे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें