फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रणजी मैच में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में पिच तक पहुंच गई कार

Fri, 03 Nov 2017 08:17 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
पालम मैदान - फोटो : ndtv
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच चल रहे रणजी ट्राफी के एक मैच में सुरक्षा व्यवस्‍था की पोल उस समय खुल गई जब मैच के दौरान पिच के पास एक वैगनार कार पहुंच गई। जब कार घुसी उस वक्त मैदान में दिल्ली की टीम के इशांत शर्मा, गौतम गंभीर और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। किसी को भी इस तरह के कार घुसने का अनुमान नहीं रहा होगा। 
विज्ञापन


ऐसे वाकया के बाद क्रिकेट मैच में क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हों, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। 

जब कार चालक से जानकारी ली गई तो उसने भी हैरान करने वाला जवाब दिया। उसका कहना था कि वह रास्ता भटक गया था। यहां तक कि कार चालक दो बार पिच पर गाड़ी भी चला दी। दिल्ली में पालम में अभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें