टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे का शानदार अंत किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दौरे पर लगातार 9वीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। दिलशान मुनावीरा (53) ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जमाया जबकि अशन प्रियंजन ने 40 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली।
ये भी पढ़ें : विदेशी सरजमीं पर 9-0 से सीरीज जीतने वाली पहली टीम बनी 'टीम इंडिया'
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 20 रन देकर दो जबकि युजवेंद्र चहल ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में मेहमान टीम ने कप्तान विराट कोहली (82 रन) और मनीष पांडे (51*) की उम्दा पारियों की मदद से 7 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने ये कहा
विराट कोहली और उपुल थरंगा
- फोटो : icc
'हमने 15-20 रन कम बनाए। मुनावीरा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 10-14 ओवर के बीच में हमने अपनी लय खो दी। विराट ने जिस तरह बल्लेबाजी की वो शानदार थी। दोनों टीमों के बीच यही बड़ा फर्क रहा। हमारे लिए अच्छे संकेत ये रहे कि फील्डिंग का स्तर अच्छा रहा।'- उपुल थरंगा (श्रीलंकाई कप्तान)
ये भी पढ़ें : विराट-मनीष की पारियों से टीम इंडिया ने श्रीलंका का 9-0 से किया क्लीन स्वीप
'बहुत खास जीत है, ऐसा पहले कभी नहीं किया है। टीम को श्रेय जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके जीत दर्ज की। यह सबूत है कि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ी प्रदर्शन करने के लिए कितने भूखे हैं। कप्तान के रूप में बहुत-बहुत खुश हूँ। मैंने टी20 क्रिकेट में अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया है। यह ऐसी चीज है, जिसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। अपना खेल क्रिकेट के सभी प्रारूपों के हिसाब से ढालने का प्रयास किया है। जब आप 171 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आसान नहीं होता। मनीष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।' - विराट कोहली (टीम इंडिया के कप्तान)
क्रिकेट जगत ने इस प्रकार टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
India started this series as favourites but to overwhelm the opposition 9-0 is quite staggering.— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 6, 2017
(भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने विरोधी टीम को 9-0 के बड़े अंतर से हराया, बड़ी उपलब्धि)
Wonderful support performance by @im_manishpandey. Realised it was Kohli's chase and kept finding himself at the non-striker's end.— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 6, 2017
(मनीष पांडे ने गजब का समर्थन दिया, उन्होंने महसूस किया कि कोहली लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो खुद को नॉन स्ट्राइकर एंड पर बरकरार रखा)
Wrist spin and T20 cricket....this relationship is one for the keeps. Chahal-Kuldeep have turned the tide in India's favour #SLvIND— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 6, 2017
(रिस्ट स्पिन और टी20 क्रिकेट, यह रिश्ता ध्यान रखने योग्य है, चहल-कुलदीप ने भारत के पक्ष में लहर मोड़ दी है)
Congratulations @BCCI Top notch in every way.Have been fantastic Ambassadors. Its been a treat having them on D field and especially off it.— Russel Arnold (@RusselArnold69) September 6, 2017
(बीसीसीआई को सभी तरीकों में शीर्ष पर बने रहने की शुभकामनाएं, शानदार दूत हैं, मैदान और मैदान से बाहर खिलाड़ियों को देखना सुखद रहा)
That's a complete sweep by India @BCCI winning the Test, ODI and T20 series vs Sri Lanka. Well done team 👏🏻👏🏻. Good work and consistency 👍🏻— Anjum Chopra (@chopraanjum) September 6, 2017
(भारत का पूर्ण स्वीप, टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट, वन-डे और टी20 सीरीज सब जीत लिया, शाबाश टीम)