निजी सुरक्षा गार्डों का जाल भारत में बहुत तेजी से फैल रहा है। और ये पुलिस से पांच गुणा अधिक हो चुके हैं। अगर आंकड़ो पर नजर डालें तो देश की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के नहीं बल्कि चुपके से निजी सुरक्षा गार्डों के हाथों में पहुंच गई है। भारत में पुलिस कर्मियों की कुल तादाद जहां 14 लाख है वहीं निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या 70 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।
एस्कॉर्ट हो या पेट्रोलिंग या फिर वीआईपी या फिर बाबा की सुरक्षा व्यवस्था सबकुछ अब सुरक्षा गार्डों के हाथों में पहुंच चुका है। कई जगहों पर तो दमकल अधिकारियों का काम भी निजी गार्डों के हाथों में है।
आंकडों पर नजर डालें तो भारत में पुलिस की तुलना में पांच गुणा ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड हैं। सुरक्षा गार्डों का सेक्टर छह फीसदी की दर से बढ़ रहा है। निजी सुरक्षा गार्डों का कारोबार आज करीब 180 बिलियन डॉलर का हो चुका है। 2020 तक इसके 240 बिलियन डॉलर के होने की संभावना है।