फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: वानखेड़े स्टेडियम में अब रोहित शर्मा के नाम पर भी होगा स्टैंड, मुंबई क्रिकेट संघ से मिली मंजूरी

Tue, 15 Apr 2025 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर भी स्टैंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका फैसला मंगलवार को एमसीए की वार्षिक आम बैठक के दौरान हुआ। इसके अतिरिक्त भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर भी स्टैंड बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ फैसला 
इन तीन दिग्गजों के नाम पर स्टैंड का नाम रखने का प्रस्ताव राजनेता और एमसीए शीर्ष परिषद के सदस्य मिलिंद नार्वेकर द्वारा रखा गया था। मुंबई क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा, वार्षिक आम बैठक के दौरान पारित एक अन्य प्रमुख प्रस्ताव वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड के नामकरण को मंजूरी देना था। यह प्रस्ताव शुरू में मिलिंद नार्वेकर द्वारा रखा गया था और जितेंद्र आव्हाड ने इसका समर्थन किया। सदन ने सर्वसम्मति से स्टैंड के नामकरण को मंजूरी दे दी। 

वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड के नाम...
ग्रैंड स्टैंड लेवल 3: श्री शरद पवार स्टैंड
ग्रैंड स्टैंड लेवल 4: अजीत वाडेकर स्टैंड
दिवेचा पवेलियन लेवल 3: रोहित शर्मा स्टैंड 

वानखेड़े स्टेडियम पर इससे पहले भी कई क्रिकेट दिग्गजों के नाम पर स्टैंड के नाम रखे जा चुके हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट और दिलीप वेंगसरकर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

रोहित की कप्तानी में जीते दो आईसीसी खिताब
भारत ने रोहित की कप्तानी में दो आईसीसी खिताब जीते हैं। रोहित ने अपने करियर में 2024 टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन वह 2023 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गए थे। अगला विश्व कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। रोहित 2011 में विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। वह 2015 में एक खिलाड़ी और 2019 में उपकप्तान के तौर पर खेलने उतरे थे। रोहित के पास 2023 में वनडे विश्व कप जीतने का अच्छा मौका था और उनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें