फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भावुक हुए कप्तान रोहित, कहा- भारतीय खिलाड़ी होना आसान नहीं

Sun, 08 Oct 2023 02:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

रोहित ने कहा कि टीम में शामिल किसी भी खिलाड़ी को आसानी से कुछ हासिल नहीं हुआ है। सभी ने संघर्ष किया है और इसके बाद वह टीम का हिस्सा बने हैं। ये सभी खिलाड़ी मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं।
 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज करना चाहेगी। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम पर आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक पुराना सूखा खत्म करने की जिम्मेदारी है। इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने से पहले रोहित शर्मा ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी होना आसान नहीं है। उन्होंने फैंस की उम्मीदें काफी दबाव बनाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम मैच विजेताओं से भरी हुई है, जो दबाव की स्थितियों से निपटने का तरीका जानते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने कहा "हम भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें दबाव की स्थितियों से गुजरना पड़ता है। मैं इस टीम में कई मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ियों को देखता हूं, जो अपने करियर में कठिनाइयों से गुजरे हैं। उनमें से किसी को भी कुछ भी इतनी आसानी से नहीं दिया गया है। वे अपने कठिन समय से गुजरे हैं, उन्होंने अपना कठिन समय बिताया है और आज उन्होंने जो हासिल किया है वह अपने दम पर किया है।"

रोहित ने आगे कहा "16 साल ने मुझे सिखाया है कि लम्हों से कैसे गुजरना है। अनुभव बहुत कुछ सिखाता है और सबसे महत्वपूर्ण है, उच्च जोखिम वाले खेलों के दबाव से निपटना। 16 साल के क्रिकेट ने मुझे सिखाया है कि मुश्किल क्षणों से कैसे गुजरना है और दबाव को कैसे संभालना है और उस दबाव को टीम पर नहीं आने देना है।" 
विज्ञापन


रोहित समझते हैं कि दबाव से निपटना एक अनोखा गुण है और हर कोई अलग तरह से प्रतिक्रिया करेगा। उन्होंने कहा "मुझे यकीन है कि टूर्नामेंट के कुछ चरणों में कुछ खिलाड़ी दबाव से गुजरेंगे, टीमें दबाव से गुजरेंगी। लेकिन यही वह जगह है जहां हमें मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ियों की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें