फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का एक और मुकाम छू लेंगे 'कैप्टन कूल' धोनी

Wed, 09 Oct 2013 06:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब वनडे में भी एक और रिकॉर्ड छूने के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज खेलकर धोनी सर्वाधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे। वह इस मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज खेलने के बाद से छुट्टी पर थे और लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

वर्ष 2007 में टीम इंडिया की वनडे की कमान संभालने वाले धोनी अब तक 142 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और इसके उन्होंने 83 मैचों में जीत दिलाई है। 48 वनडे मैचों में हार मिली और तीन मैच टाई रहे हैं। आठ मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।
विज्ञापन


सीरीज के पांचवें मैच में ही वह सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

वहीं प्रिंस ऑफ कोलकाता गांगुली ने 147 वनडे में भारत की कप्तानी की जिसमें उन्होंने 76 मैच जीते, 66 हारे और पांच में कोई परिणाम नहीं निकला।

अजहर अब भी आगे
सर्वाधिक मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम दर्ज है। अजहर नौ साल तक भारत के कप्तान रहे और उन्होंने 1990-99 तक 174 वनडे मैचों में कप्तानी की जिसमें उन्होंने 90 जीते, 76 हारे, दो टाई रहे। जबकि छह मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।

सात मैचों में कप्तानी करने के बाद धोनी का यह रिकॉर्ड 149 तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले सातवें कप्तान बन जाएंगे।
विज्ञापन


पोंटिंग के नाम विश्व रिकॉर्ड
हालांकि धोनी सर्वाधिक वनडे मैचों की कप्तानी के मामले में अभी विश्व रिकॉर्ड से बहुत दूर हैं। यह विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम पर है। रिकी पोंटिंग ने रिकॉर्ड 230 वनडे में कंगारू टीम की कप्तानी की है।

दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218 मैच) और तीसरे स्थान पर श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (193 मैच) हैं।

जबकि अजहर इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें