फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की नजर अब एक और रिकॉर्ड पर

Wed, 18 Mar 2015 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी उर्फ 'कैप्टन कूल' ने 2011 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इस जीत के साथ ही धोनी ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पूरा किया।
विज्ञापन


धोनी पर सीनीयर खिलाड़ियों की उपेक्षा करने के भी आरोप लग चुके है। इस बार दोबारा वर्ल्ड कप फतह करने की उम्मीद के साथ धोनी ने टीम में सीनीयर खिलाड़ियों के बजाय यंग ब्रिगेड पर भरोसा दिखाया। हांलाकि वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले बॉर्डर गावस्कर सीरीज और त्रिकोणीय सीरीज में शर्मनाक हार के बाद धोनी के फैसले पर अगुंली उठने लगी थी।

लेकिन कैप्टन कूल ने वर्ल्ड कप में लगातार छह जीत के साथ विरोधियों का मुंह बंद किया और एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने के सपने को बरकरार रखा है। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर धोनी इस बार भी वर्ल्ड कप जीतकर खिताब बचाने में सफल रहते हैं तो वह एक ऐसे रिकॉर्ड की बराबरी कर देंगे जो अब तक सिर्फ दो कप्तान ही पूरे कर पाए हैं। और तो और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन जाएंगे।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

क्लाइव लॉयड और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड पर है नजर

वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड की कप्तानी में कैरिबियाई टीम ने 1975 और 1979 में लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता। फाइनल में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दी थी। इस मैच में लॉयड ने शतक लगाया था। इसके बाद 1979 में वेस्टइंडीज दोबारा इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 वर्ल्ड चैंपियन बना था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने जोहानिसबर्ग में भारत को 125 रनों से करारी मात दी थी, तो 2007 में ऑस्ट्रे‌लियाई टीम श्रीलंका को हराकर विश्व विजेता बनी थी।

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर एक बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। इस समय टीम इंडिया लगातार दूसरी बार 2015 में वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा कर सकती है।

गुरुवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। उसे हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। जिसमें उसकी भिड़त ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों टीमों में से एक टीम (जो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी) से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें