फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs AUS: फील्डिंग के दौरान नोर्त्जे से टकराया 'स्पाइडर कैमरा', बोले- कैमरे इतनी कम ऊंचाई पर नहीं होने चाहिए

Tue, 27 Dec 2022 06:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

स्पाइडर कैमरा एनरिक नोर्त्जे के कंधे और कुहनी पर लगा था। इसके बाद उनकी कुहनी पर थोड़ी चोट भी लगी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैदान में कैमरे खिलाड़ियों से ऊपर रहने चाहिए। 
 
विज्ञापन
एनरिक नोर्त्जे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान एनरिक नोर्त्जे चोटिल हो गए। उन्हें यह चोट फील्डिंग, गेंदबाजी या बल्लेबाजी के कारण नहीं लगी। बल्कि, स्पाइडर कैमरा आकर उनसे टकराया और वह जमीन पर गिर गए। हालांकि, उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आगे भी मैच में गेंदबाजी करते रहे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि स्पाइडर कैमरे को खिलाड़ियों के सिर की ऊंचाई तक नहीं आना चाहिए। उन्हें इससे ऊपर रहकर ही मैच के पल कैद करने चाहिए। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पारी के 47वें ओवर में नोर्त्जे फील्डिंग के लिए अपने स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान स्पाइडर कैम आकर पीछे से उनसे टकरा गया। कैमरा उनके कंधे और कुहनी में लगा। कैमरे से टकराने की वजह से नोर्त्जे नीचे गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। 

दिन का खेल खत्म होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का होस्ट टेलीविजन चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि अगले दिन से स्पाइडर कैमरे का संचालन ज्यादा सावधानी और सुरक्षा के साथ होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नोर्त्जे ने भी मैच के बाद इस बारे में बात की और कहा कि स्पाइडर कैमरे को खिलाड़ियों के सिर के ऊपर ही रहना चाहिए। नोर्त्जे ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या लगा है। अब तक बहुत अच्छा है। कैमरा सिर्फ कंधे और कुहनी से टकराया। कोहनी थोड़ी खराब है, लेकिन ऐसा लगता है कि ठीक है। मैं बस इसकी निगरानी करूंगा और देखूंगा कि डॉक्टर क्या कहते हैं। मैंने केबल देखी और घूमा और फिर मैंने कैमरा देखा, लेकिन मुझसे थोड़ी देर हो गई थी। यह काफी तेज था। इससे वास्तव में मेरी मानसिकता या कुछ भी नहीं बदला। मैंने खेल पर केंद्रित रहने की कोशिश की।

"मुझे लगता है कि हमने पहले भी इस बारे में बात की है स्पाइडर कैमरे को इस ऊंचाई पर नहीं होना चाहिए, जितनी ऊंचाई पर अभी था। जब तक जरूरत नहीं हो तब तक इसे ऊपर ही रहना चाहिए। यह मेरी राय है।"



इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मार्को यानसेन के लिए भी इस बात का ध्यान रखा जाए कि कैमरा ज्यादा नीचे न हो, क्योंकि उनकी लंबाई काफी ज्यादा है।  

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 386 रन बना लिए हैं और 197 रन की बढ़त ले ली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीता था और अब दूसरा मैच जीतकर तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त लेने के करीब है। यह मैच हारने पर दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह आसान हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें