असम पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के प्रयास को किया विफल
उधर, राज्य पुलिस ने मंगलवार को बिश्वनाथ जिले में मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने जिले में एक ट्रक से 24 मवेशियों को छुड़ाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर गोहुपर की ओर आ रहे एक ट्रक (एनएल-02क्यू-7983) को बोरगंग में रोका। पुलिस अधिकारी बी. बे. ने कहा, नाका चेकिंग के दौरान हमने ट्रक को रोका, लेकिन ट्रक चालक पुलिस की टीम को देखकर भाग गया। तलाशी के दौरान हमें 24 मवेशी मिले और हमने वाहन को जब्त कर लिया। इनमें से एक मवेशी मृत पाया गया। जांच जारी है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 22 दिसंबर को असम पुलिस ने बिश्वनाथ जिले में भारी मात्रा गांजा जब्त किया था, जिसमें दो लोगों को पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान क्रिसिंग दैमारी और नहू दैमारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने उनसे करीब 75 किलो गांजा बरामद किया था।
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जमुगुरीहाट बोरपाथ इलाके में एक वाहन का पीछा कर दो लोगों को पकड़ा। बिश्वनाथ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कलेंद्र नाथ डेका ने कहा, जब पुलिस टीम वाहन का पीछा कर रही थी, तब पकड़े गए लोगों ने गांजा के कई पैकेट सड़क पर फेंक दिए और भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा एक वाहन भी जब्त किया गया है।