फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री करेगा कैब

Tue, 25 Dec 2012 09:45 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले का मेजबान बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) करीब तीन हजार टिकटों की बृहस्पतिवार से आनलाइन बिक्री करेगा। कैब ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी। कैब ने कहा, ‘500 रुपये, 1000 रुपये तथा 1500 रुपये कीमत वाली टिकटें 27 दिसंबर से क्याजूंगा डाट काम से आनलाइन खरीदी जा सकती हैं। इन टिकटों की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।  
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में तीन जनवरी को खेला जाएगा। 66 हजार दर्शक क्षमता वाले ईडन गार्डंस में होने वाले इस मुकाबले के लिए करीब तीन हजार टिकटों की आनलाइन बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें