फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championship 2021: टूर्नामेंट से बाहर हुए विश्व नंबर-1 विक्टर एक्सेलसन, ओपनिंग राउंड में मिली हार

Tue, 14 Dec 2021 08:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा (स्पेन)

सार

स्पेन के हुएलवा में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में उन्हें लोह कियान यू के हाथों 14-21, 21-9, 21-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह एक्सेलसेन की इस साल की चौथी हार है। 
विज्ञापन
विक्टर एक्सेलसेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड से ही बाहर हो गए। स्पेन के हुएलवा में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में उन्हें लोह कियान यू के हाथों 14-21, 21-9, 21-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह एक्सेलसेन की इस साल की चौथी हार है। 
विज्ञापन


लोह कियान हाल ही इंडोनेशियन ओपन के रनर अप रहे थे। उन्हें उस टूर्नामेंट के फाइनल में एक्सेलसेन ने ही हराया था। ओलंपिक चैंपियन और इस साल सात टाइटल जीत चुके एक्सेलसेन ने पहले गेम में सिंगापुर के लोह को हरा दिया था। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और दूसरे-तीसरे राउंड में हार गए। 

मैच के बाद एक्सेलसेन ने कहा कि लोह कियान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा- मुझे लगा कि कियान एक चैंपियन की तरह खेले। मैं उन्हें आगे के टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मेरे लिए इस मैच की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में जो हुआ, उसको मैं जल्द से जल्द भूलना चाहूंगा।
विज्ञापन


एक्सेलसेन ने कहा- मैं कुछ दिन आराम करूंगा और फिर इस मैच को देखूंगा, ताकि इस मैच से कुछ सीख सकूं। मुझे फिलहाल थोड़ी उलझन हो रही है। दूसरे और तीसरे गेम में मैं अच्छा नहीं खेला। लोह ने अपने प्रदर्शन को ऊपर किया, लेकिन मैं नीचे गिर गया। 

इससे पहले भारत के एचएस प्रणय ने बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने पहले राउंड के मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त एनजी का लॉन्ग एंगुस को करारी शिकस्त दी। प्रणय ने उन्हें 13-21, 21-18, 21-19 से हराया।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें