फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो रूट ने विराट कोहली से कम पारियों में पूरे किए 10000 रन

Mon, 25 Sep 2017 06:17 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ICC
विज्ञापन
इंग्लैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज जो रूट ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ब्रिस्टल में वन डे सीरीज के तीसरे मैच में अपनी 84 रन की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 10000 रन पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन


ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के 8 वें तथा समूची दुनिया के 77 वें खिलाड़ी हो गए हैं। दिसंबर 2012 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। रूट ने यह आंकड़ा 222 पारियों में हासिल किया। इंग्लैंड की ओर से रूट से पहले एलिएस्टर कुक ने 230 पारियों में दस हजार रन बनाए थे। जबकि दुनिया में सबसे कम 206 पारियों में विवियन रिचर्ड्स ने यह मुकाम हासिल किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 217 पारियों में यह आंकड़ा पार किया। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सभी फॉर्मेट में दस हजार रन 232 पारियों में बनाए थे। रूट ने टेस्ट में 5323 तथा वन डे में 3940 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने 743 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें