फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट की कप्तानी में भारत जीत सकता है ICC के सभी टूर्नामेंट'

Fri, 03 Jan 2020 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है। इस 50 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत सभी टीमों के निशाने पर होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रायन लारा
लारा ने कहा, 'मेरा मानना है कि वे सभी टूर्नमेंट को जीतने में सक्षम हैं। मुझे लगता है विराट कोहली और उनके साथियों तथा भारतीय टीम की इस चीज के लिए सराहना करनी चाहिए कि सभी के निशाने पर भारत होता है। हर किसी को पता होता है कि किसी मोड़ पर एक टीम को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। यह क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल हो सकता है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे में नई ऊंचाईयां हासिल की हैं लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। भारतीय टीम ने आखिरी बाद 2013 में आईसीसी टूर्नमेंट जीता था जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने इंग्लैंड में खिताब जीता था। 
 

4 of 5
विराट कोहली- - फोटो : social Media
विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक लारा का इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल पहले बनाया गया नाबाद 400 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में आज भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। लेकिन लारा को लगता है कि कोहली, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा उनके रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brian lara
लारा ने कहा, 'स्टीव स्मिथ के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल होगा। वह बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन वह दबदबा नहीं बना पाता। डेविड वॅर्नर जैसा खिलाड़ी ऐसा करता है। विराट कोहली जैसा खिलाड़ी को शुरू में ही मौका मिल जाता है और जल्दी लय पकड़ लेता है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी है। रोहित शर्मा किसी दिन जब लय में हो। इसलिए ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें