jason holder
वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 1994 में भारत में टेस्ट मैच जीता था और लारा ने मोहाली में खेले गये इस मैच की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। उन्होंने भारत में यह एकमात्र सीरीज खेली थी। राजकोट में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन के बाद आलोचकों की कड़ी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर होल्डर ने कहा, 'हम दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेल रहे हैं। और इतिहास गवाह है कि हम 1994 के बाद से यहां टेस्ट मैच नहीं जीते हैं और मुझे लगता है कि ब्रायन लारा और अन्य दिग्गज खिलाड़ी तब खेल रहे थे।'