फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेट ली केकेआर से जुड़े, लेंगे वसीम अकरम की जगह

Mon, 04 Mar 2013 08:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली आईपीएल के छठवें संस्करण में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों को गेंदबाजी के टिप्स देते नजर आएंगे। ली केकेआर के पूर्व गेंदबाजी सलाहकार पाकिस्तान के वसीम अकरम की जगह लेंगे।
विज्ञापन


केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैंकी मैसूर ने कहा, ‘हम बहुत भाग्यशाली हैं कि ली जैसा क्षमतावान खिलाड़ी न सिर्फ हमारी टीम का प्रमुख सदस्य है बल्कि अब वह तेज गेंदबाजों की धार को और पैना करने में मदद भी करेंगे। ली के अनुभव से पूरी टीम को फायदा होगा।’

ली ने भी केकेआर में दोहरी भूमिका निभाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए केकेआर के साथ पिछले तीन साल का अनुभव बेहतरीन है। कप्तान गौतम गंभीर और कोच ट्रेवर बेलिस के नेतृत्व में हम एक अच्छी यूनिट बन गए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें