फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC TEN-10: एलएलसीटेन-10 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे ब्रेट ली, कहा- युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Thu, 13 Feb 2025 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
ब्रेट ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 की गुरुवार को शुरुआत हो गई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला
ब्रेट ली ने दिया आयोजकों को धन्यवाद
उद्घाटन समारोह के दौरान ब्रेट ली इस लीग के आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- नमस्कार, सतश्री अकाल। सभी को शुभकामनाएं। सभी का धन्यवाद जिन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन किया। यह लीग युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देगी। हम बहुत एजॉय करेंगे। 
विज्ञापन

एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे आकर्षक इनाम
इस लीग में कुल 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 टीमें भाग ले रही हैं। हर टीम ने 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है। लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली विजेता राशि है जो 10 लाख रुपये है। साथ ही उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें