जिम्बाब्वे टीम के कार्यवाहक कप्तान ब्रैंडन टेलर भले ही अपनी टीम को वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल तक न पहुंचा पाए हों लेकिन इस बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी कर अपना लोहा मनवाया।
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टेलर ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार शतक ठोका। हांलाकि इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने आखिर में उलटफेर करते हुए जिम्बाब्वे को 5 रन से हरा दिया था।
जिम्बाब्वे टीम इस वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच शनिवार को भारत के खिलाफ खेलेगी। इससे पूर्व टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इतना ही नहीं टेलर ने संन्यास लेने के बाद देश छोड़ने का भी मन बना लिया है। बकौल टेलर, "मुझे लगता है कि मेरे संन्यास लेने और देश छोड़कर जाने के बाद जिम्बाब्वे में कोई भी मुझे याद नहीं करेगा।"
29 वर्षीय टेलर अभी तक कुल 166 वनडे और 23 टेस्ट मैच खेल चुके टेलर ने वनडे में 7 शतक और 32 अर्धशतक जमाए है। वहीं टेस्ट में टेलर के नाम 4 शतक और 7 अर्धशतक है।