आईपीएल सीजन-6 में चेन्नई की पहली जीत दर्ज करने का श्रेय कप्तान धोनी ने गेंदबाजों को दिया।
मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल करने के बाद धोनी ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मैच में तेज गेंदबाजों का रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अच्छा साथ दिया।
पंजाब के खिलाफ बुधवार को मैच में चेन्नई के लगभग सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कैरेबियाई आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट, क्रिस मोरिस ने दो, डिर्क नैंस ने दो विकेट जबकि जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट लेकर किंग्स इलेवन को मात्र 138 के स्कोर पर रोक दिया।
इस मैच में चेन्नई ने अपना एक भी विकेट खोए बिना 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
हालांकि कप्तान धोनी ने कहा कि टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए उन्हें और भी सुधार करने की जरूरत है।