फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बोर्डे ने विराट कोहली को क्या दी नसीहत

Sun, 28 Jul 2013 06:03 PM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता प्रमुख चंदू बोर्डे का मानना है कि जिम्बाब्वे दौरे में युवा टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इस टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान में धोनी जैसा कूल कप्तान बनने की जरूरत है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बोर्डे ने पूर्व भारतीय ओपनर चेतन चौहान की मौजूदगी में कहा, ‘जिम्बाब्वे में हमारी युवा टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत का क्रिकेट भविष्य सुरक्षित है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं विराट कोहली के मैदान के प्रदर्शन से तो खुश हूं लेकिन मैदान पर जिस तरह से कोहली ने कैच आउट होने के बाद फैसले का विरोध किया उससे थोड़ा नाखुश भी हूं। कोहली को यह सीखना होगा कि कप्तान धोनी मैदान में कितना कूल रहते हैं और दबाव के क्षणों में अपना आपा नहीं खोते हैं। अच्छा कप्तान बनने के लिए आपको संयमित होने की जरूरत है।’
विज्ञापन


आरटीआई के दायरे में आए बोर्ड : चौहान
पूर्व भारतीय ओपनर और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष चेतन चौहान का मानना है कि बीसीसीआई और अन्य खेल संगठनों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के दायरे में आना चाहिए।

चौहान ने कहा, ‘सरकार से मान्यता प्राप्त जितने भी खेल संगठन हैं उन सभी को आरटीआई के दायरे में लाया जाएगा। बीसीसीआई के खातों का तो बाकायदा आडिट होता है। उसकी बैलेंस शीट सबके सामने होती है तो फिर उसे आरटीआई के दायरे में आने में हिचकिचाहट क्यों है।’

चौहान ने अपने इस बयान पर हालांकि स्पष्ट किया कि वह यह सबकुछ एक खिलाड़ी होने के नाते बोल रहे हैं प्रशासक होने के नाते नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि खेल संगठनों को आरटीआई के दायरे में आना चाहिए।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें