ससेक्स ऑलराउंडर रवि बोपारा को अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इसके बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वन-डे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंग्लिश टीम में वापस बुला लिया गया है।
बोपारा सितंबर से अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर दांव पर लगा है लेकिन उन्हें एक मौका और दिया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले चार मैचों में महज 22 रन बनाने की वजह से उन्हें भारत और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम से बाहर कर दिया गया था।
टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉन बेयरस्टॉ, इयान बेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रोड, जोस बटलर, स्टीवन फिन, इयोन मोर्गन, जोए रूट, ग्रीम स्वान, जेम्स ट्रेडवेल, जोनाथन ट्रोट, क्रिस वोक्स।