फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान संग अफेयर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 09 Oct 2018 11:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल हमेशा धूम मचाता है। कई हसीनाओं के घर भी बसे तो बहुत सी सिर्फ किसी क्रिकेटर की अधूरी मोहब्बत ही बनकर रह गई। क्रिकेटर्स का बॉलीवुड बालाओं से कनेक्शन मीडिया की सुर्खियां बनने में समय नहीं लेता।
विज्ञापन

2 of 4
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर उछाल मार रही है। जरीन खान का नाम पाकिस्तानी स्टार ओपनर फखर जमान के साथ जोड़ा जा रहा था। अब जरीन ने फखर के साथ रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान के साथ फिल्म वीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जरीन ने इन खबरों को बकवास बताया है। ट्विटर पर किसी न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए 31 वर्षीया एक्ट्रेस ने लिखा, 'बुलशिट'। यानी एकदम बकवास। मतलब जरीन ने फखर के साथ रिश्तों को झूठा करार दिया।
 


 
विज्ञापन

4 of 4
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में फखर जमान ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ दोहरा शतक ठोका था। ऐसा करने वाले वे एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। हालांकि एशिया कप में वे फ्लॉप साबित हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें