फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाते समय आपके साथ भी हो रहा है धोखा, हो जाइए सावधान

Tue, 09 Oct 2018 09:20 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
car dashboard lights
पेट्रोल के दामों में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। सुबह उठते ही हमें पेट्रोल के दाम बढ़े हुए मिलते हैं। इन पेट्रोल के दामों से निपट ही रहे होते हैं कि पेट्रोल पंप वाले अपनी चालाकियों से और परेशान कर देते हैं पैसे 1 लीटर पेट्रोल के देते हैं और बदले में मिलता है सिर्फ आधा लीटर। इतनी चालाकी से आपकी जेब काटी जाती है कि आपको पता भी नहीं चलता। लेकिन आज आप उनकी हर ट्रिक से वाकिफ हो जाएंगे। और अपनी जेब पर पड़ने वाला थोड़ा बोझ भी कम कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि पेट्रोल को भरवाते हुए आपको किन किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
petrol pump
रखें पैनी नजर 
पेट्रोल/डीजल भरवाते समय हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार हम आलस में अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही पेट्रोल डालने का इशारा कर देते हैं और यही हमें भारी पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े होकर सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन

3 of 6
Petrol Pump
जीरो से स्ट्राट करायें मीटर
अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर सेल्सकर्मी आपको नए-नए आॅफर बताने लगता है। दरअसल,यह आपको बातों में लगाने का तरीका होता है। आपको कई बार जीरो तो दिखा दी जाती है। लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य  सेट नहीं करते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा आपको जितना भी पेट्रोल भरवाना है उतनी ही कीमत मीटर में सेट करा लें।

 

4 of 6
petrol pump
आधी टंकी होने पर डलवा लें पेट्रोल
हम अपने दिन भर के कामों में इतने व्यसत होते हैं कि जब तक पेट्रोल की सुई गिर ना जाए हम पेट्रोल नहीं भरवाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से आपको काफी नुकसान होता है।  खाली टैंक होने पर उसमें हवा भर जाती है। जिस कारण पेट्रोल की मात्रा भी कम हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
Lift in Car
रुक-रुक कर चल रहा है मीटर तो संभल जाएं
पेट्रोल भरते समय अगर मीटर बार-बार रुक रहा है तो आप भी रूक जाइए। इस तरह से पेट्रोल की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें, क्योंकि इसमें आपका ही नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
petrol pump
तेज चलने वाले मीटर पर रखें नजर
पेट्रोल भरवाते समय अगर मीटर बहुत तेज चलता है तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोल पंप पर कर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। संभव है तेज मीटर चलने का असर आपकी जेब पर पड़ रहा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें