फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bishan Singh Bedi Demise: बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- उनके जाने से गहरा दुख हुआ

Mon, 23 Oct 2023 05:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bishan Singh Bedi Passed Away: बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे खेले थे। इन दोनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमश: 266 और सात विकेट लिए थे। बेदी के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बिशन सिंह बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन सोमवार (23 अक्तूबर) को हो गया। उन्होंने 77 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे खेले थे। इन दोनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमश: 266 और सात विकेट लिए थे। बेदी के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया। वहीं, बीसीसीआई ने कहा कि पूर्व कप्तान के निधन से बड़ी क्षति हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ''प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके अनुकरणीय गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं। वह क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।''



अमित शाह बोले- हमारी यादों में जीवित रहेंगे
अमित शाह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। बेदी जी न केवल क्रिकेट जगत में अपने योगदान के कारण बल्कि पिच पर जादू बिखेरने वाले कुशल गेंदबाजी के उस्ताद के रूप में भी हमारी यादों में जीवित रहेंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।''
विज्ञापन



मैदान के अंदर और बाहर उनका व्यक्तित्व आकर्षक था: सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, ''भारत के सर्वकालिक क्रिकेट दिग्गजों में से एक बिशन सिंह बेदी नहीं रहे। वह एक उत्कृष्ट स्पिन गेंदबाज और प्रसिद्ध चौकड़ी के सदस्य थे। मैदान के अंदर और बाहर उनका व्यक्तित्व आकर्षक था। वह हर समय निडर होकर अपनी बात कहते थे। उनके साथ बातचीत हमेशा रोमांच होती थी। वह हमारे दिल और दिमाग में बसे रहेंगे।''



बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने बेदी के निधन पर दुख जाहिर किया है। उसने लिखा, ''बीसीसीआई ने भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।''
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर ने कहा- उनके योगदान को याद रखा जाएगा
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा, ''भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और मैदान पर उनकी कलात्मकता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और पूरे क्रिकेट समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।''
 

पठान ने लिखा- क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति
इरफान पठान ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया। इरफान ने लिखा, ''हमारे सर्वश्रेष्ठ में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। यह हमारी क्रिकेट बिरादरी के लिए क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें