फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: 'वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण' की सबसे बेहतरीन पारियां

Tue, 01 Nov 2016 10:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, जिन्हें दुनिया ‘वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण’ के नाम भी जानती है, 1 नवंबर को 42 साल के हो गए। 21वीं सदी में टीम इंडिया के सबसे कलात्मक बल्लेबाजों में एक वीवीएस ने कई बार टीम के लिए संकटमोचक बन कर उभरे हैं। मुश्किल की घड़ी में मैच बचाने और जितान में लक्ष्मण का बड़ा योगदान रहा है। आइए देखते हैं कि इस हैदराबादी हीरो की टॉप पारियां जिन्होंने मैच का रुख ही पलट दिया:
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

2 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
69 Vs ऑस्ट्रेलिया, 2004 (मुंबई)
सीरीज हार चुकी टीम इंडिया इस टेस्ट में भी पहली पारी में 99 रन से पिछड़ रही थी। इस मैच में भारत ने तेंदुलकर और लक्ष्मण की पारियों के बदौलत 205 रन बनाए। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 93 रनों पर ही सिमट गई इस मैच के तीसरे दिन 20 विकेट गिरे और मैच 3 ही दिन में समाप्त हो गया।
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

3 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
51 Vs साउथ अफ्रीका, 1996 (अहमदाबाद)
1996 ने अपने डेब्यू टेस्ट में लक्ष्मण ने बताया कि वो किस श्रेणी के बल्लेबाज हैं। पहली पारी में 21 रन की बढ़त बाद भारत ने एक वक्त 91 पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लक्ष्मण और कुंबले ने कमान संभाली और टीम की नैया पार लगाई। अंत में भारत ने 190 रन बनाए, जिसमें लक्ष्मण ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। 171 रनों का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के धार के आगे मात्र 105 रनों पर ढेर हो गई।

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

4 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
91 Vs न्यूजीलैंड, 2010 (अहमदाबाद)
भारत ने यह मैच हार के मुंह से निकाला। एक वक्त पर दूसरी पारी में क्रिस मार्टिन की आग उगलती गेंदो के आगे 15 पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और 65 पर छठा विकेट भी गिर गय था। मगर यहां से लक्ष्मम और भज्जी ने जिम्मा संभाला और टीम के लिए मैच बचाया। हालांकि भज्जी के सैंकड़े के आग लक्ष्मण के 91 रन कुछ कम लगें, मगर संयम और धैर्य से भरपूर इस पारी ने टीम के लिए मैच निकाला।
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

5 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
73 Vs साउथ अफ्रीका, 2006 (जोहानेसबर्ग)
वनडे सीरीज 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया के सामने जोहानेसबर्ग के मैदान पर टेस्ट जीतने की चुनौती थी। इस मैदान पर भारत कभी नहीं जीता था। भारत ने प्रोटियास को पहली पारी में 84 पर समेट कर 165 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में लक्ष्मण ने कमान हाथ में ली और जहीर खान के साथ 70 रन जोड़े। अंत में भारत के पक्ष में नतीजा आया और टीम ने मैच 123 रनों से जीत लिया।

 
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

6 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
79 Vs ऑस्ट्रेलिया, 2008 (पर्थ)
शायद किसी ने भी टीम इंडिया से उम्मीद नहीं की होगी कि वो पर्थ में टेस्ट जीत सकते है। अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत के पास 118 रनों की बढ़त थी, मगर 125 पर ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए। लक्ष्मण ने धोनी, पठान और आरपी सिंह के साथ जरूरी रन जोड़े और भारत को 400 से अधिक की बढ़त दिलाई। अंत में भारत को 72 रनों से जीत नसींब हुई।

 
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

7 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
103 नाबाद Vs श्रीलंका, 2010 (कोलंबो)
स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करने का उदाहरण वीवीएस ने सूरज रणदीव के खिलाफ दिया। 62 पर चोटी के 4 विकेट खो चुकी टीम इंडिया के लिए लक्ष्मण के तेंदुलकर के साथ मोर्चा संभाला। सचिन का धैर्य भी हाफ सेंचुरी के बाद जवाब दे गया मगर, लक्ष्मण ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे।

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

8 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
96 Vs साउथ अफ्रीका, 2010 (डरबन)
डरबन की मुश्किल पिच पर भारत पहली पारी में 205 पर ही आउट हो गई। हालांकि जहीर खान की गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका को 131 पर ही ढेर कर दिया। मगर दूसरी पारी में भारत ने 56 पर 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि गेंदबाजों के दबदबे वाले इस टेस्ट में लक्ष्मण ने भारत को 300 से अधिक की बढ़त दिलाई। लक्ष्मण ने अंत के 3 बल्लेबाजों के साथ 80 रन जोड़े। अंत में भारत  87 रन से जीत मिली।

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

9 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
73 नाबाद Vs ऑस्ट्रेलिया, 2010 (मोहाली)
मैच में कमर दर्द से जूझ रहे लक्ष्मण ने पहली पारी में नंबर 10 पर बल्लेबाजी की। मगर दूसरी पारी में 216 के लक्ष्य के पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 124 पर 8 विकेट गंवा दिए। इशांत शर्मा के साथ मिलकर लक्ष्मण ने कंगारुओं के मुंह से जीत का निवाला फिर छीन लिया। लक्ष्मण के साथ 79 रन जोड़ कर इंशात आउट हो गए और भारत को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। अंत में लक्ष्मण और ओझा ने टीम इंडिया को मैच जिता दिया।

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

10 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
148 Vs ऑस्ट्रेलिया, 2003 (एडिलेड)
लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर रन कूटे हैं। घर में हो या बाहर, लक्ष्मण के कंगारूओं का शिकार चुन-चुन कर किया है। एडिलेड टेस्ट में 556 के पहाड़ के जवाब में भारत पहली पारी में 85 पर 4 बल्लेबाज खो चुका है। मगर फिर से लक्ष्मण और द्रविड़ ने मोर्चा संभाला और जब लक्ष्मण आउट हुए, टीम सुरक्षित स्थिति में पहुंच गई थी। इसके बाद भारत को दूसरी पारी में 230 रनों का आसान लक्ष्य मिला, जो उसने बिना कठिनाई पार कर लिया।
विज्ञापन

Birthday Special: वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण की सबसे स्पेशल पारियां

11 of 11
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
281 Vs ऑस्ट्रेलिया, 2001 (कोलकाता)
इसके अलावा को कोई और पारी पहले नंबर पर हो हई नहीं सकती थी। इसे क्रिकेट इतिहास के पिछले 50 सालों की सर्वश्रेष्ठ पारी माना गया। फॉलोऑन करते हुए हारे हुए मैच को जीत बनाने में लक्ष्मण का योगदान ऐतिहासिक है। पहली पारी में 274 रन से पिछड़ने के बाद लक्ष्मण और द्रविड़ ने 376 रनों की साझेदारी की। बाकी काम भज्जी ने कर दिया और भारत ने 171 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें