फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे स्पेशल: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की वह पारी, जो उन्हें सपने में भी डराती होगी

Tue, 10 Jul 2018 11:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास है। 10 जुलाई 1949 को मुंबई में जन्में सन्नी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व के महान टेस्ट बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर की बेहतरीन पारियों को तो सभी याद करते हैं। मगर उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको ऐसी पारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने उनके करियर में बदनुमा दाग लगा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
एक समय वनडे क्रिकेट 60-60 ओवर का खेला जाता था। 7 जून 1975 को वनडे क्रिकेट का पहला विश्व कप खेला गया था। इस दिन गावस्कर ने ऐसी पारी खेली जिसके बाद उनकी सालों तक आलोचना होती रही। 7 जून 1975 को ग्रुप ए के पहले मैच में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की मुश्किल चुनौती थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty
इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेनिस अमिस के शानदार 137 रन की पारी की बदौलत 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उनके अलावा केत फ्लेचर ने 68 रन की पारी खेली थी।

4 of 6
- फोटो : getty
गावस्कर भारत की तरफ से ओपनिंग करने मैदान पर उतरे थे और नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने 174 गेंदों का सामना किया और महज 36 रन बनाए। पूरी पारी के दौरान गावस्कर के बल्ले से महज 1 चौका निकला था। 60-60 ओवर के इस वनडे में भारतीय टीम ने पूरे ओवर खेलकर तीन विकेट पर सिर्फ 132 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील मनोहर गावस्कर की इस पारी को वनडे क्रिकेट की सबसे सुस्त पारी माना जाता है। भारत यह मैच शर्मनाक ढंग से 202 रन से हार गया था। इस हार में गावस्कर का सबसे बड़ा हाथ था अगर ऐसा लिखे तो शायद गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
174 गेंद का सामना करने के बाद 36 रन बनाकर मैदान से नाबाद लौटने वाले गावस्कर ने रन रेट बढ़ाने की कोशिश ही नहीं की। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 20.68 का रहा। भारत को 202 रन की बड़ी हार मिली थी जो काफी दिनों तक रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें