फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे स्पेशल: यूं नहीं कोई 'लिटिल मास्टर' बन जाता, 5 रिकॉर्ड जो बनाते हैं गावस्कर को महान

Tue, 10 Jul 2018 10:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत ने क्रिकेट के कई दिग्गज सितारे दिए हैं, मगर सुनील गावस्कर जैसा शायदी ही कोई दूसरा नाम हो। अपने समय के सबसे सफल और सदाबहार क्लासिकल बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर 10 जुलाई को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया के सबसे सफल ओपनर्स में से एक सुनील गावस्कर के नाम कई रिकॉर्ड्स रहे हैं। 1987 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 'लिटिल मास्टर' के 16 साल के करियर में कई यादगार लम्हें आए। आइये जानते हैं सनी पाजी के शानदार रिकॉर्ड्स:
विज्ञापन

2 of 6
टेस्ट क्रिकेट में 10 हजारी बनने वाले पहले खिलाड़ी सुनील गावस्कर ही थे। 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आखिरी सीरीज में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 10,122 टेस्ट रन बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड 1993 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऐलन बॉर्डर ने तोड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty
सुनील गावस्कर के नाम सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी था। अपने 16 साल के करियर में गावस्कर ने 34 शतक बनाए। गावस्कर का रिकॉर्ड आसानी से नहीं टूटा। इस रिकॉर्ड को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 2005 में तोड़ा।

4 of 6
sunil gavaskar
सुनील गावस्कर के नाम अपनी डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 1970-71 के वेस्टइंडीज टूर में गावस्कर ने 774 रन बनाए थे। इसके अलावा कैरेबियाई जमीन एक सीरीज में इससे ज्यादा रन किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाए।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील गवास्कर - फोटो : File
सुनील गावस्कर और वेस्टइंडीज के बीच काफी गहरा रिश्ता था। जहां एक तरफ वेस्टइंडीज की बॉलिंग उस समय आग उगलती थी, गावस्कर उनके गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 27 टेस्ट खेल और इसमें उन्होंने 13 शतक बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunil gavaskar - फोटो : file
शानदार बल्लेबाजी के अलावा गावस्कर अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। सनी 100 कैच लपकने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। मौजूदा समय में वह कॉमेंट्री बॉक्स में कई दफा नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें