फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAB के सचिव आदित्य वर्मा ने COA की मंशा पर उठाए सवाल, बिहार रणजी पर समिति को घेरा

Sat, 19 May 2018 02:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cricket association of bihar
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने बीसीसीआई से बिहार में एडहॉक कमेटी गठित करने की मांग की है। सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा का कहना है कि एडहॉक कमेटी गठित होने के बाद ही बिहार के रणजी ट्राफी में खेलने का रास्ता सही मायनों में साबित होगा। जिस तरह राजस्थान में बोर्ड ने एडहॉक कमेटी गठित कर क्रिकेट को सुचारु किया है।

विज्ञापन


उसी तरह की कमेटी बिहार में भी गठित की जाए। वर्मा ने उनकी इस मांग को नजरअंदाज करने के लिए सीओए चेयरमैन विनोद राय की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। वर्मा का कहना है सुप्रीम कोर्ट के तीसरे आदेश के बाद ही बिहार के रणजी ट्राफी में खेलने का रास्ता साफ हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश जरूर आ गया है, लेकिन जब बिहार के रणजी मैच की पहली गेंद नहीं फेंक ली जाती है तब तक उन्हें अपने राज्य का क्रिकेट की मुख्य धारा में लौटने पर भरोसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अभी काफी बाधाएं सामने खड़ी हैं। सीओए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर भरोसा करने लगे हैं, जबकि यह संघ ही भंग हो चुका है। उन्होंने सीओए को सच्चाई से अवगत भी कराया था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इन विवादों से बचने का एकमात्र रास्ता एडहॉक कमेटी गठित करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें