जहां एक ओर टीम इंडिया के कोच के लिए रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे सरीखे दिग्गज क्रिकेटरों के नाम सामने आ रहे हैं, तो वही टीम इंडिया के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का मानना है कि टीम इंडिया को इनकी जरूरत ही नहीं।
यह क्रिकेटर कोई और नहीं टीम इंडिया को 1983 का वर्ल्ड कप दिलाने वाले महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं। कपिल देव का कहना है कि टीम इंडिया सुपरस्टार्स से भरी है और इन्हें दिग्गज कोच की जरूरत नहीं है।
बतौर कपिल देव टीम इंडिया के पास महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना जैसे कई अनुभवी क्रिकेटर हैं। बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया के लिए एक नए कोच की तलाश चल रही है। कोच पद के लिए सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री जैसे भारतीय नाम प्रमुख रुप से चल रहे हैं। इसके अलावा कुछ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।