फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका टीम में बड़ा बदलाव नहीं: जयसूर्या

Thu, 31 Jan 2013 09:05 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के नए मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या ने इस बात से इनकार किया है कि राष्ट्रीय टीम में आमूलचूल बदलाव के तहत सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया जाएगा। पांच सदस्यीय चयन पैनल के प्रमुख बनाए गए जयसूर्या ने कहा, 'आप तुरंत बड़े बदलाव नहीं कर सकते।
विज्ञापन


बड़ा काम यह है कि टीम में शामिल मौजूदा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाया जाए। यह कहना गलत है कि विशिष्ट खिलाड़ियों को हटाने के लिए मुझे नियुक्त किया गया है।' वर्ष 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम के स्टार रहे जयसूर्या ने इन रिपोर्ट को खारिज किया कि वह महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा को बाहर कर देंगे।

इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने 2011 विश्व कप के लिए पूर्व कप्तान जयसूर्या को टीम में बरकरार रखने का विरोध किया था, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर समाप्त हो गया था।
विज्ञापन


तिलकरत्ने श्रीलंका चयन पैनल में  
श्रीलंका के क्रिकेट चयनकर्ताओं के नए पैनल की घोषणा के सिर्फ दो दिन के बाद खेल मंत्रालय ने हसन तिलकरत्ने को इसका नया सदस्य बनाया है। तिलकरत्ने हेमंत विक्रमारत्ने की जगह लेंगे, जिन्होंने कहा कि वह पूर्णकालिक चयनकर्ता के रूप में काम नहीं कर पाएंगे। चयन पैनल के अन्य सदस्य सनथ जयसूर्या, प्रमोदया विक्रमासिंघे, चमिंडा मेंडिस और एरिक उपाशांता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें