ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान एक घटना ने कई फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान ब्रोमांस देखने को मिला।
डेनियल वॉरेल और पीटर सिडल के बीच लाइव मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैच के दौरान सिडल ने डेनियल वॉरेल के गाल पर किस किया। इसका वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, यह घटना सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई। डेनियल वॉरेल को पहला ओवर दिया गया और तब कप्तान सिडल सर्कल (30 यार्ड) के अंदर फील्डिंग कर रहे थे। पहली गेंद फेंकने के बाद वॉरेल सिडल के साथ बातचीत करते देखे गए।
दोनों के बीच पहले काफी बातचीत हुई और दोनों ने हंसी मजाक किया। इसके बाद सिडल ने मुस्कुराते हुए डेनियल वॉरेल के गाल पर किस किया। वॉरेल और सिडल के बीच इस घटना की क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस जमकर इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।