फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPS vs SRH: धोनी की धमाकेदार पारी की बदौलत पुणे ने हैदराबाद को दी 6 विकेट से मात

Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
आईपीएल-10 में शनिवार को खेल गए पहले मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने अपने घर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने डेविड वार्नर (43) और ऑनरीकेज (55) की शानदार पारियों की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने संभल कर बल्लेबाजी की और अंतिम 7 ओवरों में 97 रन जोड़े।
विज्ञापन

LIVE SCORECARD
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के चौथे ओवर में अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस वक्त पुणे का स्कोर 15 रन था। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ रन बनाकर 27 रन बनाकर पारी के 11 वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। धोनी के पिच पर पैर जम पाते उससे पहले अर्धशतक बनाने वाले राहुल त्रिपाठी 59 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने भी 10 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंंवा दिया। ऐसे में पुणे के लिए जीत हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन अनहोनी को होनी करने वाले धोनी ने मोर्चा संभाला और मनोज तिवारी के साथ पुणे को 6 विकेट से जीत दिला दी।
आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 11 रन चाहिए थे। मैच की आखिरी गेंद पर पुणे ने लक्ष्य हासिल कर लिया।  धोनी 34 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। धोनी को इस मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। 
विज्ञापन


सनराइजर्स के लिए मोइसेज ऑनरीकेज ने 28 गेंदों में सर्वाधिक 55 रन बनाए और अपनी पारी में 6 चौकें और 2 छक्के जड़े। डेविड वॉर्नर अपनी लय में नजर नहीं आए और उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के साथ 43 रन बनाए। केन विलियमसन 14 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। दीपक हूडा ने 10 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 19 रन का योगदान दिया।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में दबाव जरूर बनाया मगर अंतिम 7 ओवरों में सारा दबाव बिखर गया। डैन क्रिस्चन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। इमरान ताहिर ने 3 ओवर में 23 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। जयदेव उनादकट ने 4 ओवर 41 रन लुटाकर 1 विकेट अपने खाते में डाला। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें