फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर के 'बोल्ड' से बना अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 02 Mar 2013 05:25 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने डेविड वार्नर को बोल्ड करने के साथ ही अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। यह विकेट लेने के साथ ही भुवनेश्वर दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में पहला विकेट बल्लेबाज को बोल्ड कर हासिल किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भुवनेश्वर ने टेस्ट में डेब्यू किया था, हालांकि इस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। हैदराबाद में हो रहे दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 3 शुरुआती झटके दिए। पहले उन्होंने डेविड वार्नर (6) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्वर ने ईडी कोवान (4) और शेन वाटसन (23) को LBW कर दिया।

जमशेद को बनाया था पहला शिकार
25 दिसंबर 2012: भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस मैच में उन्होंने नासिर जमशेद को 2 रन पर बोल्ड कर पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटका था। इस टी20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए थे। यह मैच पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था।
विज्ञापन


30 दिसंबर 2012: उत्तर प्रदेश के रहने वाले भुवनेश्वर ने पहला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेला था। इस मैच की पहली गेंद पर ही भुवनेश्वर ने मोहम्मद हफीज को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा था। वनडे डेब्यू मैच में भुवनेश्वर ने 9 ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर 2 विकेट झटके थे। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान 6 विकेट से जीत गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें