फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवि बोले: गति बढ़ाने से स्विंग का ज्यादा फायदा मिला

Sat, 29 May 2021 08:47 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अपने शुरुआती वर्षों में उन्हें अपनी गेंदबाजी में गति जोड़ने के महत्व का पता नहीं था। एक बार ऐसा करने के बाद उन्हें बल्लेबाजों को परेशानी में डालने वाली स्विंग को बरकरार रखने में मदद मिली। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर ने आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो पहले कुछ वर्षों में मुझे ऐसा अहसास नहीं था कि गति में भी कुछ जोड़ना जरूरी है। मैंने खेलना जारी रखा और तब मुझे अहसास हुआ कि स्विंग के साथ मुझे अपनी गति में भी सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि 130 किमी प्रति घंटे या उससे कम की रफ्तार से गेंदबाजी करने से बल्लेबाज स्विंग से तालमेल बिठा दे रहे थे।

इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट, 117 वनडे में 138 विकेट और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 45 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से मैं अपनी गति में सुधार करने में सफल रहा और इससे वास्तव में मुझे काफी मदद मिली।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें