कटक में किया कमाल
अपने करियर की शुरुआत में स्विंग गेंदबाजी से कमाल करने वाले भुवनेश्वर कुमार चोट के चलते अपनी लय खो बैठे थे। उनकी गति में भी गिरावट आई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा, लेकिन अब भुवी ने शानदार वापसी की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जमकर रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने शानदार वापसी की और दूसरे मैच में अपने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट झटके।
भुवनेश्वर इस मैच में अपनी पुरानी लय में नजर आए। उन्होंने पावरप्ले में अफ्रीका बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया और तीन विकेट भी निकाले। 148 रन के स्कोर का बचाव करते हुए भारत की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। इसके बाद आखिर के ओवर में भी भुवी ने एक विकेट निकाला। हालांकि, बाकी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अगले मैच में भुवनेश्वर पावरप्ले में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन भारत की जीत में योगदान दिया।
भुवी ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को भी पीछे छोड़ा
टी20 फॉर्मेट में पहले ही ओवर में विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहले ही ओवर में 31 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद आमिर ने 30 विकेट लिए थे। इस मामले में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर सबसे आगे हैं, जिन्होंने टी20 मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 36 विकेट निकाले हैं। भुवनेश्वर इसी साल सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टी20 में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट
| गेंदबाज |
विकेट |
| सोहेल तनवीर |
36 |
| भुवनेश्वर कुमार |
31 |
| मोहम्मद आमिर |
30 |
| डेविड विली |
30 |
| डेल स्टेन |
27 |